{"_id":"692c80c09a6c31d5b703f649","slug":"distressed-by-his-wifes-failure-to-return-a-young-man-climbed-an-electricity-tower-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-141133-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी के वापस न आने से आहत युवक बिजली के टावर पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी के वापस न आने से आहत युवक बिजली के टावर पर चढ़ा
विज्ञापन
फोटो-30-सथरा में बिजली के टावर पर चढृ़ा कुलदीप। संवाद
मल्लावां। नाराज होकर मायके गई पत्नी के वापस न आने से आहत युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। चार घंटे बाद पुलिस ने मोबाइल से पत्नी की बात युवक से कराई। तब वह नीचे उतरा। पुलिस का दावा है कि युवक शराब के नशे में था।
सथरा मजरा बांसा निवासी कुलदीप यादव की पत्नी संजू यादव एक माह पहले नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने से कुलदीप नाराज भी था और आहत भी। रविवार को अनुज गांव में ही स्थित हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। पत्नी को मायके से वापस बुलाने की जिद पर अड़ गया। पत्नी के न आने पर खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह टावर से नहीं उतरा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। बाद में पुलिस ने कुलदीप की बात फोन पर उसकी पत्नी संजू से कराई। संजू ने जल्द ही मायके से आने का भरोसा दिया। तब कुलदीप नीचे उतरा।
कुलदीप के पिता सुबोध ने बताया कि दो साल पहले शादी हुई थी। एक साल की बच्ची है। बताया कि कुलदीप शराब का आदी है। इसी से नाराज होकर पत्नी अपने घर चली गई थी। कोतवाल शिवाकांत पांडेय का कहना है कि शराब के नशे में कुलदीप बिजली के टावर पर चढ़ गया था। पत्नी के मायके से वापस न आने से नाराज था।