फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dispute over dance on DJ, dead body of young man found on cot

Hardoi News: डीजे पर डांस को लेकर विवाद, चारपाई पर मिला युवक का शव

Tue, 26 Mar 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 26 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dispute over dance on DJ, dead body of young man found on cot
कछौना (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के खजोहना गांव में डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद के बाद संदिग्ध हालात में एक युवक का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने पहले तो विवाद करने वालों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खजोहना निवासी प्रमोद अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। गांव में उसने मकान बनवाना शुरू किया था। देखरेख के लिए 15 दिन पहले अपने बड़े पुत्र सचिन (18) को गांव भेज दिया था। होली से कुछ दिन पहले छोटे बेटे अजय (16) को भी गांव भेज दिया था।
विज्ञापन

रविवार की रात गांव में डीजे पर डांस हो रहा था। गांव के ही युवक नाच रहे थे। इसी दौरान अजय का गांव निवासी एक शख्स के साथ विवाद हो गया। विवाद की जानकारी पर यूपी 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अजय घर चला गया। विवाद करने वाले शख्स के घर के बाहर फिर से रात में ही डीजे पर सचिन व गांव के चार पांच युवक सुबह तीन बजे तक नाचते रहे। इसके बाद सोमवार सुबह सचिन का शव आरोपी के घर के सामने चारपाई पर पड़ा मिला।

मृतक के परिजनों ने विवाद करने वाले पर ही हत्या करने का आरोप लगाया, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम कराने की तहरीर देते हुए रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed