{"_id":"60159bc08ebc3e340453b3d6","slug":"dispute-of-social-welfare-officer-surrounded-by-controversies-hardoi-news-knp60894632","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों से घिरे समाज कल्याण अधिकारी का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों से घिरे समाज कल्याण अधिकारी का तबादला
विज्ञापन
फोटो-29-दो अक्टूबर 2020 के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार का तबादला शासन ने इसी पद पर कानपुर देहात कर दिया है। काफी समय से हर्ष मवार विवादों से घिरे थे। अनियमितता के आरोप भी सिद्ध हो गए थे।
डीएम अविनाश कुमार ने शासन को पत्र भेजकर उन्हें जिले से हटाने और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की थी। जिले में समाज कल्याण अधिकारी के पद पर किसी की तैनाती नहीं की गई है। अग्रिम आदेशों तक जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
समाज कल्याण विभाग में अधीन आउटसोर्सिंग से कर्मचारी रखे जाते हैं। सेवा प्रदाता कंपनी का चयन किया जाता है। वर्ष 2019-20 में सेवा प्रदाता फर्म का चयन करने के लिए टेंडर प्रक्रिया नहीं की गई। कोटेशन के जरिये सेवा प्रदाता फर्म का चयन कर लिया गया और तो और जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने सेवा प्रदाता फर्म का चयन करने को निविदा समिति भी गठित नहीं की।
विज्ञापन
धांधली का खुलासा ‘अमर उजाला’ ने दो और तीन अक्टूबर 2020 के अंक में प्रकाशित खबरों से किया था। डीएम अविनाश कुमार ने जांच में सेवा प्रदाता कंपनी के चयन में नियमों का पालन न किए जाने की पुष्टि होने पर समाज कल्याण आयुक्त को जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा था।
शासन ने हर्ष मवार को हरदोई से हटाकर कानपुर देहात के जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात कर दिया है। समाज कल्याण अनुभाग एक के विशेष सचिव अशोक कुमार की ओर से जारी आदेश भी आ गया है।