फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dispute between student council workers and conductor, blockade imposed

Hardoi News: विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं और परिचालक में विवाद, जाम लगाया

Tue, 22 Jul 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 22 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dispute between student council workers and conductor, blockade imposed
हरदोई। प्राइवेट बस में किराया मांगने को लेकर सोमवार को हुआ विवाद मंगलवार को तूल पकड़ गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और बस चालक व परिचालक के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, तो हरदाेई सांडी रोड पर जाम लगा दिया गया। जाम में फंसे एक दंपती की जाम लगाए युवकों की बाइक की चाभी निकाल ली। इस पर पुलिस ने सख्त रुख दिखाया। पूरी घटना को लेकर तीन अलग-अलग रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के इछनापुर निवासी शत्रुघन पांडेय सीएसएन पीजी कॉलेज में बीए थर्ड सेमेस्टर के छात्र हैं। शत्रुघन का दावा है कि वह एबीवीपी के कार्यकर्ता भी हैं। उनके मुताबिक बघौली निवासी एक दोस्त के साथ प्राइवेट बस से हरदाेई आते जाते हैं। सोमवार को दोनों लखनऊ चुंगी से प्राइवेट बस पर सवार हुए थे। बस के परिचालक लखनऊ जनपद के दुबग्गा निवासी वासिफ ने दोनों से किराया मांगा। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद शत्रुघन और उसका साथी दोनों उतर गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शत्रुघन अपने कुछ साथियों के साथ वासिफ की ही बस पर सवार होकर आए और उससे अभद्रता करने लगे। वासिफ ने बस घंटाघर रोड पर बस अड्डा से पहले रोक दी। वासिफ पास ही स्थित एक दुकान के अंदर घुस गया। इस पर शत्रुघन, अभिकेश सिंह चौहान, भूपेंद्र और प्रियांशू सिंह आदि भी दुकान में घुसकर वासिफ को बाहर खींचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मौजूद कुछ लोगों को लगा कि इन लोगों ने दुकान पर हमला किया है। इस पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और कार्यकर्ताओं से भिड़ गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। चालक और परिचालक के साथ ही एबीवीपी के कार्यकर्ताओं काे कोतवाली ले गई। इसकी जानकारी यह बात एबीवीपी के जिला संयोजक पुनीत सिंह को हुई तो वह कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली लाए गए कार्यकर्ताओं को छोड़ने की जिद पकड़ ली।
पुलिस ने नहीं मानी तो कोतवाली के बाहर सांडी रोड पर सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। इसी बीच सीओ सिटी अंकित मिश्रा और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच जाम में फंसे एक दंपती की बाइक से जाम लगाए लोगों ने चाभी निकाल ली और महिला को अपशब्द कहने लगे। इस पर पुलिस ने सख्त रुख दिखाया। एबीवीपी के चारों कार्यकर्ताओं को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना को लेकर तीन मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। परिषद के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर बस चालक और परिचालक पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। साथ ही सड़क जाम करने के आरोप में परिषद के कार्यकर्ताओं व इसी दौरान आए कुछ अराजकतत्वों पर भी मामला दर्ज किया जा रहा है।

अपर पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed