फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dispute between former president of Sawaijpur Advocates Association and SDM resolved through talks

Hardoi News: सवायजपुर अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष और एसडीएम के बीच विवाद, बातचीत से सुलझा

Tue, 25 Aug 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Dispute between former president of Sawaijpur Advocates Association and SDM resolved through talks
सवायजपुर। तहसील में जनता दर्शन के दौरान एक शख्स की समस्या लेकर पहुंचे अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा और एसडीएम शिवानी सिंह के बीच विवाद हो गया। पूर्व अध्यक्ष का आरोप है कि कार्यालय में घुसते ही एसडीएम बिफर पड़ीं और कार्यालय से बाहर जाने के लिए कह दिया। घटना का पता चलने पर संघ भवन में आनन फानन बैठक हुई। हालांकि बाद में एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच बातचीत हुई और मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा मंगलवार को पाली निवासी हारून के साथ एसडीएम के कक्ष में गए थे। हारून की भूमि का गाटा नंबर तहसील अभिलेखों में गलत दर्ज है। इसी समस्या को बताकर निस्तारण कराने जितेंद्र गए थे। आरोप है कि इस दौरान एसडीएम शिवानी सिंह ने उनके साथ अशिष्ट व्यवहार किया और कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इसके बाद अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राज प्रकाश सिंह की मौजूदगी में संघ भवन में अधिवक्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम के व्यवहार की निंदा करते हुए पूरे मामले की शिकायत डीएम से किए जाने की बात कही गई। इस बीच एसडीएम ने इसी मामले में बातचीत के लिए अधिवक्ताओं को अपने कार्यालय में बुलाया। राज प्रकाश सिंह का दावा है कि एसडीएम ने घटना पर खेद जताया है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न होने का भरोसा भी दिया। इसलिए मामला शांत हो गया। एसडीएम शिवानी सिंह ने बताया कि अशिष्टता जैसी कोई बात नहीं हुई। थोड़ी गलतफहमी हो गई थी। कोई बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ड्राइवर के पास रहता एसडीएम का सीयूजी फोन
शासन के निर्देशों के बाद भी अधिकारी सीयूजी फोन रिसीव करने में रुचि नहीं दिखा रहे। एसडीएम सवायजपुर शिवानी सिंह का सीयूजी नंबर पहले तो रिसीव ही नहीं हुआ। कुछ देर बाद उनके चालक हरिओम ने फोन रिसीव किया। इस दौरान हरिओम ने बताया कि एसडीएम से बात नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed