फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dispute between BJP leader and revenue personnel, report on 27 including Naib Tehsildar

Hardoi News: भाजपा नेता और राजस्व कर्मियों में विवाद ,नायब तहसीलदार समेत 27 पर रिपोर्ट

Fri, 28 Jul 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dispute between BJP leader and revenue personnel, report on 27 including Naib Tehsildar
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में पेड़ काटने के विवाद की जांच के लिए पहुंचे राजस्व कर्मियों और भाजपा के मंडल अध्यक्ष के बीच विवाद हो गया। लेखपाल ने मंडल अध्यक्ष और उसके साथियों पर मारपीट करने के आरोप में अतरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।दूसरी ओर भाजपा नेता ने भी नायब तहसीलदार पर थाना परिसर में तमाचा मार देने का आरोप लगाते हुए दो लोगों को नामजद कर 25 अज्ञात लेखपालों पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
विज्ञापन


अतरौली निवासी धीरेंद्र सिंह तोमर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। उनका खेत अतरौली में ही है। बीती 25 जुलाई को उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पड़ोसी ने काट लिए। इस मामले की जांच के लिए गुरुवार को लेखपाल रामानुज मिश्रा अतरौली पहुंचे थे। रामानुज के मुताबिक धीरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें अपनी दुकान पर बुलाया और वहां जमकर अभद्रता की। इस पर उन्होंने अतरौली थाने पहुंचकर मामले की एफआईआर दर्ज करा दी और नायब तहसीलदार यशवंत कुमार को घटना की जानकारी दी। इस सूचना पर यशवंत कुमार बड़ी संख्या में लेखपालों के साथ अतरौली थाने पहुंच गए। अतरौली थाने में लेखपाल के खिलाफ शिकायत करने धीरेंद्र सिंह तोमर भी पहुंचे थे ।धीरेंद्र का आरोप है नायब तहसीलदार ने थाना परिसर में ही उसके तमाचा मार दिया। नायब तहसीलदार पर कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने थाने में ही नारेबाजी शुरू कर दी। देर रात थाने में ही धरने पर बैठ गए। एसडीएम संडीला और सीओ संडीला ने घटना की जांच कर मामले को सुलझाने की कोशिश की ,लेकिन भाजपाई एफ आई आर दर्ज कराने पर अड़ गए ।देर रात धीरेंद्र सिंह तोमर की तहरीर पर नायब तहसीलदार यशवंत ,लेखपाल रामानुज को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लेखपालों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है ।राजस्व विभाग से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक विवाद के बाद मौखिक रूप से यशवंत का तबादला किए जाने के आदेश दिए गए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed