{"_id":"6779694ba963e349c007f23b","slug":"disabled-person-riding-a-tricycle-dies-due-to-collision-with-a-bike-hardoi-news-c-213-1-hra1004-124917-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक की टक्कर से ट्राईसाइकिल सवार निशक्त की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक की टक्कर से ट्राईसाइकिल सवार निशक्त की मौत
विज्ञापन
गंगाराम। (फाइल फोटो)
- फोटो : गंगाराम। (फाइल फोटो)
बेनीगंज। सब्जी लेकर ट्राईसाइकिल से घर जा रहे पैरों से निशक्त वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को सीएचसी कोथावां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के चिंताखेड़ा निवासी गंगाराम (70) पैरों से निशक्त थे। शुक्रवार शाम अपनी ट्राई साइकिल से दो किलोमीटर दूर बेनीगंज बाजार में सब्जी लेने गए थे। सब्जी लेेकर वापस घर जाते समय प्रतापनगर बेनीगंज मार्ग पर ट्रांसफार्मर के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने ट्राईसाइकिल में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां ले जाया गया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में देर रात उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी सावित्री, तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।