{"_id":"60afd1c98ebc3e78c2721ec3","slug":"dios-hardoi-news-prepare-timetable-regular-teaching-hardoi-news-knp6306159172","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय सारणी तैयार कर करें नियमित शिक्षण: डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय सारणी तैयार कर करें नियमित शिक्षण: डीआईओएस
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानाचार्य अपने विद्यालय की समय सारणी तैयार करके उसी के अनुसार नियमित शिक्षण कार्य कराएं। जिस प्रकार विद्यालयों में भौतिक रूप से होता है । यह बात बृहस्पतिवार को डीआईओएस वीके दुबे ने संडीला व बिलग्राम के प्रधानाचार्यों के साथ आयोजित वर्चुअल कार्यशाला में कही।
डीआईओएस ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों के पठन-पाठन को नियमित करने और उसे प्रभावी बनाया जाए। प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि 20 से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का ऑनलाइन शिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है।
कोरोना की विषम परिस्थितियों को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थाएं बंद हैं। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम समय से पूर्ण करने के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन शिक्षण के लिए विगत शिक्षण सत्र की भांति ही प्रत्येक विद्यालय में शिक्षकों एवं प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों के ग्रुप बना लिए जाएं। इन ग्रुपों में कक्षाध्यापक, विषय अध्यापक एवं प्रधानाचार्य स्वयं भी रहेंगे।
इसके लिए व्हाट्सएप के साथ-साथ ही जूम एप का प्रयोग करें। इस दौरान जीआईसी प्रधानाचार्य सुधाकर वाजपेयी, विवेक श्रीवास्तव, अवधेश त्रिपाठी, उदय प्रकाश कनौजिया, राजेश्वरी, नईमुस्सहर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।