फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Digia performed by villagers

डिघिया के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 28 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Digia performed by villagers

बेमौमस बारिश के बाद फसल के नष्ट होने के बाद मुआवजा

विज्ञापन
दिलाने की मांग को लेकर अहिरोरी के ग्राम डिघिया शुक्लापुर के ग्रामीणों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि किसानों की आज कल व्यथा क्या है, यह सिर्फ किसान ही जान सकता है। कहा कि ऐसा मालूम होने लगा है कि किसान व उसक ा परिवार अब अन्न के एक एक दाने को तरसता नजर आएगा।

कहा कि गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद धान की फसल के लिए खेतों पर जाने की हिम्मत ही नहीं जुटा पा रहे हैं, जो थोड़ी बहुत मदद प्रशासन व शासन मुआवजे के रूप में कर सकता था, वह भी अभी तक नहीं की गई। कहा कि लिखा पढ़ी लेखपालों द्वारा खूब की गई और आश्वासन भी मिला कि चौपट फसल का मुआवजा दिलाया जाएगा।

पर धान की फसल करने का समय आ गया है, पर उनकी जेबें खाली हैं, इसलिए प्रशासन से यही चाहते हैं कि उन्हें मुआवजा जल्द से जल्द दिलवाया जाए। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया और डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed