{"_id":"ac4d02f368c90d9d7a6e2b0c426ee4f7","slug":"dig-tested-the-safety-of-governors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने परखी गवर्नर की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने परखी गवर्नर की सुरक्षा
Updated Mon, 02 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राज्यपाल मंगलवार को जिले में आकर सीएसएन
विज्ञापन
परास्नातक महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे। जिसको
लेकर सीएसएन कालेज में युद्ध स्तर पर तैयारियां हो रही हैं। गवर्नर के आगमन
पर सुुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीआईजी ने कालेज
परिसर का निरीक्षण किया।
उन्होंने महाविद्यालय के चारों कोनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी आरके चतुर्वेदी ने गवर्नर के आगमन को लेकर सीएसएन परास्नातक महाविद्यालय पहुंच कर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे और पश्चिमी दिनेश त्रिपाठी से पुलिस फोर्स की तैनाती के बारे में जानकारी ली।
प्राचार्य डा. नरेश चंद्र शुक्ला व समारोह संयोजक डा. संदीप सिन्हा से कालेज में आने वाले लोगों के मार्गों के बारे में पूछा। उन्होंने पुलिस अफसरों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए और मैदान के चारों कोनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा। उन्हाेंने गवर्नर के लिए तैयार किए जाने वाले सेफ हाउस के बारे में जानकारी की तथा जलपान से संबंधित जानकारियां एकत्र कीं।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक प्लाटून पीएसी भी मांगी गई है। डीआईजी करीब 20 मिनट तक निरीक्षण के बाद वह वापस लौट गए। गवर्नर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कालेज की पूरी किलेबंदी की जा रही है। लखनऊ रोड स्थित गेट को वीआईपी गेट बनाया गया है, जहां से सिर्फ गवर्नर ही आएंगे, जबकि सरकुलर रोड की ओर से बनाए गए गेट के बाद छात्र छात्राओं व आगंतुकों के लिए दो गेट बनाए गए हैं।
पूरे परिसर की बैरीकेडिंग की जाएगी। उधर, उद्घाटन के साक्षी सिर्फ 1500 लोग तथा पुलिस व प्रशासन के चुनिंदा लोग ही होंगे। कालेज के प्राचार्य डा. नरेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि समारोह में उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, जिसके पास कालेज की ओर से दिया गया आमंत्रण पत्र होगा।
इसमें 1500 लोगों को शामिल किया गया है। उधर, गवर्नर को सिर्फ गाय के दूध की बनी चाय दी जाएगी और भोजन भी मूंगफली के तेल में पकाया हुआ रहेगा। उधर, आज डीएम की मौजूदगी में समारोह का रिहर्सल किया जाएगा।