{"_id":"6078721c8ebc3e2468655647","slug":"died-hardoi-news-old-women-line-to-cast-his-vote-hardoi-news-knp6236631196","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट देने को लाइन में लगी वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट देने को लाइन में लगी वृद्धा की मौत
विज्ञापन
फोटो-32-वृद्धा का शव पिकप में रखवाए जाने के दौरान देखते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HARDOI
बेहटा गोकुल (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लाइन में लगी वृद्धा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक वृद्धा की मौत हो गई।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मझरा निवासी राजरानी (70) गुरुवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए गुरुवार दोपहर पड़ोसी गांव मानपुर के प्राथमिक विद्यालय में बने पोलिंग बूथ पर गईं थीं।
लाइन में लगे होने के दौरान दोपहर लगभग सवा बारह बजे राजरानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे खून की एक उल्टी हुई और वह वहीं गिर गई। जब तक अन्य लोगों ने संभाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और राजरानी का शव गांव ले गए। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसलिए शव परिजनों को सौंप दिया गया।