फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Did not learn any lesson from the accident, overloaded autos kept running on the road fearlessly

Hardoi News: हादसे से नहीं लिया कोई सबक, सड़क पर दौड़ते रहे ओवरलोड ऑटो बेधड़क

Thu, 07 Nov 2024 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Did not learn any lesson from the accident, overloaded autos kept running on the road fearlessly
हरदोई। बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत होने के बाद भी ऑटो चालकों की मनमानी पर रोक नहीं लग सकी।
विज्ञापन

हरदोई शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक राज्य राजमार्गाें समेत अन्य सड़कों पर ओवरलोड ऑटो दौड़ते नजर आए। हरपालपुर कस्बे से बड़ा गांव जाने वाले मार्ग पर तो एक ऑटो में 12 लोग सवार दिखे, जबकि इसकी क्षमता सिर्फ चार सवारियां ले जाने की है। ऐसे ही ऑटो हादसे का शिकार होते हैं और फिर बड़ी संख्या में लोग हताहत हो जाते हैं।


बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर बुधवार को हादसा हुआ था। बावजूद इसके यहां सुबह कोई बदलाव नहीं दिखा। माधौगंज चौराहे से ऑटो सवारी भरकर बिलग्राम जाते नजर आए। इनमें से एक ऑटो में चार की जगह 10 सवारी बैठी हुई थी। इनमें से ज्यादातर सवारियों के पास पर्याप्त सामान भी था। हादसे के अगले दिन भी इन्हें रोकने वाला कोई नजर नहीं आया।
विज्ञापन








हरदोई शहर से बिलग्राम जाने के लिए भी ऑटो चलते हैं। हालांकि, इनमें से कुछ ऑटो भदैचा और कुतुबापुर तक ही जाते हैं। बृहस्पतिवार को बिलग्राम रोड पर जा रहे इस ऑटो में आठ लोग सवार थे। इस ऑटो में भी चालक समेत चार लोगों के बैठने की ही क्षमता है। फर्दापुर के पास पुलिस पिकेट भी है, लेकिन इस ऑटो को किसी ने नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन








बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि फिर से ओवरलोड ऑटो सड़क पर फर्राटा भरते नजर आए। हरपालपुर कस्बे से बड़ा गांव जाने वाले मार्ग पर इस ऑटो में 12 लोग सवार हैं। इनमें बच्चे और चालक भी शामिल हैं। इस ऑटो की क्षमता चालक समेत चार सवारी बैठाने की है, लेकिन न तो ऑटो के चालक ने कोई समझदारी दिखाई और न ही इस पर बैठने वाले लोगों ने।



कछौना कस्बे के मुख्य चौराहे से गौसगंज के लिए ऑटो चलते हैं। बुधवार को बिलग्राम में हुए भीषण हादसे के बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखा। यहां चार सवारियों की क्षमता वाले ऑटो में सात सवारियां तक बैठकर सफर करती बृहस्पतिवार को भी नजर आईं। आमतौर पर यहां से चालक समेत चार सवारियों की क्षमता वाले ऑटो में आठ सवारियां तक ले जाई जाती हैं।




हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे के बाद बृहस्पतिवार को उपसंभागीय परिवहन अधिकारी ने अलग-अलग इलाकों में वाहनों की जांच का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 15 वाहनों पर कार्रवाई की गई। 15 में से आठ ऑटो ओवरलोड मिले। इनमें निर्धारित सवारियों से दो से चार तक सवारियां अतिरिक्त बैठी मिलीं। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि 10 वाहनों को सीज कर इनका चालान किया गया है। पांच वाहनों का सिर्फ चालान किया गया है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में तीन, सांडी थाना क्षेत्र में दो, हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में दो, सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में दो ऑटो-टेंपो पर भी कार्रवाई हुई। एआरटीओ ने कहा कि सभी ऑटो और टेंपो चालक निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाएं। सवारियां अधिक मिलने या फिर कागजों में खामी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed