फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dialysis patients will get relief, six new machines will be installed soon

Hardoi News: डायलिसिस के मरीजों को मिलेगी राहत, जल्द लगेंगी छह नई मशीनें

Thu, 19 Sep 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dialysis patients will get relief, six new machines will be installed soon
हरदोई। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में अब मरीजों को अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा। मशीनों की कमी से मरीजों की प्रतीक्षा सूची अब कुछ हद तक कम होगी। डायलिसिस यूनिट के लिए छह मशीनें और लगाने की स्वीकृति मिल गई है। इससे मरीजों को काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

किडनी के मरीजों को डायलिसिस करानी पड़ती है, जिसके लिए जिले में सैकड़ों मरीज दूसरे जिलों में जाते थे। मरीजों को अधिक पैसा भी खर्चा करना पड़ता था और समय भी लगता है। वर्ष 2022 में मेडिकल काॅलेज डायलिसिस यूनिट शुरू कर दी गई। दो वर्षाें से संचालित डायलिसिस यूनिट अब जिम्मेदारों की लापरवाही का शिकार हो गई। मरीजों की संख्या बढ़ने से लोड बढ़ा और दो मशीनें खराब हो गईं। इससे मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए अपने नंबर का तीन से चार दिन इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी समस्या को अमर उजाला ने 15 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर अब डायलिसिस यूनिट के लिए छह नई मशीनें लगाने की मंजूरी मिल गई है। डायलिसिस यूनिट प्रभारी आयुष यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों को नई मशीनों के लिए प्रस्ताव भेजा था वह स्वीकृत हो गया है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में नई मशीनें आ जाएंगी। इसके बाद यूनिट में 14 मशीनें हो जाएंगी, इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed