फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dhanteras: People shopped for Diwali, bringing in Rs 100 crore in the market

धनतेरस : लोगों ने की दिवाली के लिए खरीदारी, बाजार में 100 करोड़ की बारिश

Sat, 18 Oct 2025 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras: People shopped for Diwali, bringing in Rs 100 crore in the market
फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद
हरदोई। धनतेरस पर शनिवार देर रात तक बाजार खुले रहे। लोगों ने दिवाली के लिए खरीदारी की। धनतेरस की बाजार करीब 100 करोड़ की रही। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। बाजार में खरीदारों के आने से भीड़-भाड़ रही। लोगों ने खरीदारी के लिए अपने बजट में कटौती नहीं, बल्कि सोने और चांदी की कीमतों के चलते लोगों ने कम वजन के फैंसी आभूषणों को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

धनतेरस पर शहर में सदर बाजार से लेकर रेलवेगंज तक बाजार सजे रहे। खरीदारों को अपनी तरफ लुभाने के लिए दुकानदारों और शोरूम संचालकों ने ऑफर के साथ ही गिफ्ट भी दिए। सोने और चांदी की कीमतों के बाद भी सराफा बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने 18 कैरेट वाले सोने के आभूषणों को अधिक पसंद किया।
विज्ञापन

18 कैरेट के आभूषण करीब 1,15,000 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव से बिके। वहीं लोगों ने 22 कैरेट और फाइन गोल्ड के आभूषणों को भी पंसद किया। हरदोई सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल महेंद्रा बबली ने बताया कि ग्राहकों ने सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी में वजन को कम किया है, लेकिन रुपये की मात्रा की करीब-करीब उतनी ही रही। भाव कम होने पर सोने-चांदी के आभूषणों का वजन बढ़ जाता था, जो भाव के चलते कम और फैंसी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उपहार की बौछार से लुभाएं ग्राहक:
मोबाइल बाजार में ग्राहकों को अपनी-अपनी तरफ आकर्षित किए जाने के लिए शोरूम संचालकों ने गिफ्ट दिए। परफेक्ट मोबाइल के शाश्वत अग्रवाल, बालाजी अवस्थी मोबाइल के विमल कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रत्येक मोबाइल की खरीद पर निश्चित उपहार दिया गया।
--
चार हजार रुपये की कीमत की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा आईं
बाजार में लोगों ने मिट्टी, प्लॉस्टर ऑफ पेरिस, गाय के गोबर आदि से बने लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की प्रतिमा की खरीदारी की। दुकानदार कमलेश कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार व सनी आदि ने बताया कि 60 रुपये से लेकर चार हजार रुपये कीमत की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा दुकान पर उपलब्ध हैं। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की खरीदारी के साथ ही उनके वस्त्र आदि की भी खरीदारी की है। पूजन सामग्री भी ली है।
--
पारंपारिक रूप से लोगों ने खरीदी झाड़ू
धनतरेस पर झाड़ू की भी खूब बिक्री हुई। लोगों ने नारियल और फूल झाड़ू की भी खूब बिक्री हुई। चंदन गुप्ता, ज्ञान प्रकाश उर्फ ज्ञानू ने बताया कि नारियल की सींक वाली झाड़ू 60 से 100 रुपये और फूल झाड़ू 100 से 150 रुपये तक की उपलब्ध रहीं। लोगों ने अपने हिसाब से नारियल की सींक और फूल झाड़ू को पसंद किया।
--
खील-शकर के खिलौना के साथ लिए दीया, रूई बत्ती
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए लोगों ने धान की खील और शकर के खिलौना के साथ ही दीया और रूई बत्ती की खरीदारी की। जय कुमार, राहुल कुमार और सुमित गुप्ता व राधे गुप्ता आदि ने बताया कि लोगों ने खील-शकर के खिलौना भी जरूरत के हिसाब से लिए हैं। खील-शकर के खिलौना के 80 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रहे। प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष वेदराम प्रजापति, अरुण कुमार प्रजपति ने बताया कि इलेक्ट्रिक चाक मिलने से दीया बनाने में आसानी रही, वहीं सांचे से भी डिजायन वाले दीया बनाए गए हैं। लोगों ने दोनों ही प्रकार के दीया की खरीदारी की।
--
बर्तनों की दुकानों पर रही भीड़, लोगों ने पीतल-तांबा के बर्तनों को दिया महत्व
धनतेरस पर बर्तनों की भी खरीदारी की परंपरा है। शनिवार की धनतेरस होने से लोगों ने पीतल-तांबा के बर्तनों को अधिक महत्व दिया। बर्तन दुकान संचालक फहीद, मशहूद हसन, मुक्तिदा हसन और रामगोपाल ने बताया कि लोगों ने पीतल और तांबे के बर्तनों को पसंद किया है। बताया कि पीतल 850-900 रुपये प्रति किलोग्राम तांबा के बर्तन 1,100 से 1,200 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिके। जबकि छोटे आइटम की कीमत उनके साइज के आधार पर रखी गई।

--

गाय के गोबर से बने दीया से रोशन होंगे घर और सरकारी भवन
हरदोई। सहकारी क्रय-विक्रय समिति और गो-सेवा गतिविधि के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दिवाली के लिए गाय के गोबर से बने दीया का स्टॉल लगाया। स्टॉल का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं संघ के जिला प्रचारक अनिल और भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष नमामि गंगे के क्षेत्रीय संयोजक सुभाष पांडेय ने किया। स्टॉल पर गाय के गोबर के दीयों की लोगों ने खूब खरीदारी की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने घरों की जरूरत के हिसाब से खरीदारी की, वहीं प्रशासन और पशुपालन विभाग ने करीब 5,000 से अधिक दीया की खरीदारी की। सहकारी क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष सुशील अवस्थी उर्फ छोटे महाराज, गौरव भदौरिया, गो चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक अशोक सिंह आजाद, प्रशिक्षण प्रमुख बालकराम, आजाद, रजनीश, सुरेश कुमार राय व सरजू वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-10- माेमबत्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed