फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dhanteras: Decorate market, today shops will be full of customers

धनतेरस: सजा बाजार, आज दुकानों पर दिखेगी ग्राहकों की भरमार

Mon, 28 Oct 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras: Decorate market, today shops will be full of customers
हरदोई। धनतेरस के लिए बाजार पूरी तरह से सज-धजकर तैयार हो गया है। सर्राफा दुकान सहित इलेक्ट्रानिक और ऑटो सेक्टर के लोग पर्व पर जबरदस्त खरीदारी की उम्मीद से काफी उत्साहित हैं। धनतेरस पर बर्तनों की खरीदी के लिए दुकानों को दुकानदारों ने सजा लिया। मंगलवार को धनतेरस पर अब दुकानदारों को सिर्फ ग्राहकों का इंतजार है। दुकानों ने लोगों के रूझान को देखते हुए बेहतर कारोबार होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, गहने, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी चीजों की खरीदारी की जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने अपने स्टॉक को नया और आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शहर के ऑटो सेक्टर में भी लोग पहुंच कर दो पहिया और चौपहिया वाहनों की बुकिंग कर रहे हैं, जो धनतेरस के दिन घर लाए जाएंगे। दो पहिया वाहनों में इस बार डिमांड इलेक्ट्रिक वाहनों की भी है।
विज्ञापन



दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की जमकर हो रही बुकिंग
हरदोई। हीरो की विडा इलेक्ट्रिक स्कूटी बाजार में लांच की गई है। हीरो कांसेप्ट के धीरज वर्मा ने बताया कि लांच होने के बाद से अच्छी डिमांड है और 50 से अधिक स्कूटी की बुकिंग की जा चुकी है। इसके अलावा टीवीएस ने भी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लांच किया है। तायल टीवीएस के अतुल अग्रवाल ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की जमकर बुकिंग हो रही है। 40 से 50 वाहन धनतेरस के बुक किए गए हैं। राॅयल इनफिल्ड की बुलेट की डिमांड भी है। राज राॅयल्स के निहाल श्रीवास्तव ने बताया कि धनतेरस को लेकर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चांदी के गणेश-लक्ष्मी, पुराने सिक्कों की डिमांड
हरदोई। शहर के सर्राफा बाजार में ज्वैलर्स ने दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है। काशी नाथ सेठ ज्वेलर्स, सेठ शिव नारायण ज्वैलर्स, अतुल ज्वैलर्स समेत अन्य सर्राफा की दुकानों पर जेवरों की खरीदारी के लिए धनतेरस का इंतजार किया जा रहा है। व्यापारियों ने बताया कि इस बार अच्छी खासी बिक्री की उम्मीद है। चांदी के सिक्के की डिमांड अधिक है। बताया कि 10 ग्राम तक का नया चांदी का सिक्का व लक्ष्मी-गणेश 1200 और पुराना चांदी का सिक्का 1350 रुपये की दर से बिक रहा है। चांदी के डॉलर 50 ग्राम से लेकर 1 किलाे तक के उपलब्ध हैं।


मिट्टी के गणेश लक्ष्मी की दिखी अनोखी छटा
हरदोई। मिट्टी के गणेश लक्ष्मी में भी इस बार अलग ही आकर्षण दिख रहा है। हैवी वर्क के साथ तैयार मूर्तियों को अधिक पसंद किया जा रहा है। विक्रेता हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अपने वाहनों पर सवार गणेश जी और लक्ष्मी माता की कलकत्ता की बनी हुई मूर्ति उनके पास उपलब्ध हैं। मूर्तियां 500 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक हैं। इन मूर्तियों को लेकर लोगों में डिमांड भी है।


आफरों ने ग्राहकों को लुभाया
हरदोई। त्योहार पर ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने एक से बढ़कर एक ऑफर रखे हैं। इलेक्ट्रानिक्स में एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक की वाशिंग मशीन व फ्रिज बाजार में छाए हुए हैं। रंग बदलने वाले फ्रिज, डॉल्बी विजन टीवी और एआई वाले वाशिंग मशीन की धड़ल्ले से बुकिंग हो रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में खरीदार अभी से बुकिंग करा रहे हैं। खासकर एआई वाले इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।



बर्तनों का सजा बाजार
हरदोई। धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी को लेकर बर्तन के बाजार में कढ़ाई, कुकर, थाली, कटाेरी और गिलास आदि से व्यापारियों ने दुकानों को सजाया है। एल्युमीनियम का भगौना, फ्राईपेन, बाल्टी सहित पीतल के बर्तनों की खरीदी के लिए ग्राहकों में डिमांड है। बर्तन व्यापारियों ने दुकानों को भव्य ढंग से सजाया है। ग्राहकों की भीड़ अभी से ही उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed