{"_id":"837571bcaa48423551308c86db52c9ed","slug":"dg-raging-on-the-plight-of-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर की दुर्दशा पर भड़के डीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर की दुर्दशा पर भड़के डीजी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिले में निरीक्षण को अभियोजन डीजी मंगलवार को
विज्ञापन
अभियोजन कार्यालय पहुंचे और कार्यालय की दुर्दशा देख कर भड़क उठे। उन्होंने
डीएम से मिलकर दफ्तर को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
डीजी अभियोजन रामनारायण सिंह मंगलवार की सुबह जिले में पहुंचे। उन्होंने अभियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की इमारत जर्जर मिली। जिस पर डीएम से मिलकर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने एसपी, एसपीओ, पीओ और एपीओ के साथ बैठक की।
उन्होंने केस की पैरवी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। जिले के टापटेन अपराधियोें के केस की पैरवी ठीक न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि सभी एपीओ अपनी कोर्ट में लगे केसों की पैरवी ठीक से करें, ताकि अपराधियों को सजा मिल सके। इस मौके पर एसपी उमेश सिंह समेत विभागीय अफसर मौजूद थे।