फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Devvrat became the president of 10-Square Cricket Association, Shiv Shyam became the general secretary

Hardoi News: देवव्रत बने 10-स्क्वायर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, शिवश्याम महासचिव

Sun, 27 Apr 2025 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 27 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Devvrat became the president of 10-Square Cricket Association, Shiv Shyam became the general secretary
10 स्क्वायर एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्य। - फोटो : 10 स्क्वायर एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्य।
हरदोई। क्रिकेट की प्रतियोगिताओं को बेहतर ढंग से कराने के लिए रविवार को 10 स्क्वायर क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। वार्षिक बैठक में उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष व महासचिव समेत 13 पदाधिकारियों को मनोनित किया गया।
विज्ञापन

10 स्क्वायर क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष समीर सिंह के निर्देशन में हुई वार्षिक बैठक में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के सफल संचालन पर चर्चा की गई। प्रतियोगिताओं के लिए हरदोई व शाहजहांपुर में टीम के ट्रायल सुनिश्चित किए गए। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का पुर्नगठन कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसमें देवव्रत तिवारी को अध्यक्ष, शिव श्याम शुक्ला को महासचिव बनाया गया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर अमित चौरसिया, शैलेंद्र सिंह, आशीष वर्मा को चुना गया। उप सचिव पद पर शिवम गुप्ता, संजीव शुक्ला, राहुल मौर्या, अलौकिक मिश्रा, शान अहमद को चुना गया। कोषाध्यक्ष तरूण सेठी, ग्राउंड हेड हबीबुल्लाह और मीडिया प्रभारी अक्षय प्रताप सिंह को चुना गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र व शपथ दिलाई गई। मासिक बैठक प्रतिमाह पहले मंगलवार को किए जाने की भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed