फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Devotees took blessings of Sambasadashiva by performing Abhishekam

Hardoi News: श्रद्धालुओं ने अभिषेक कर सांबसदाशिव का लिया आशीर्वाद

Sun, 15 Feb 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Devotees took blessings of Sambasadashiva by performing Abhishekam
फोटो-10- पाली के सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर में पूजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद
हरदोई/बेहटागोकुल/बिलग्राम/मल्लावां/शाहाबाद/पाली/हरपालपुर। महाशिवरात्रि पर शिवालय सजाए गए। श्रद्धालुओं ने रविवार को मंदिरों और घरों पर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। सांबसदाशिव सांबसदाशिव सांबसदाशिव सांबशिव, अदभुतविग्रह अमराधीश्वर अगणितगुणगण अमृतशिव...स्त्रोत कर भगवान शिव का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

शहर के मंडी समिति में नीलकंठेश्वर महादेव, बाबा विश्वनाथ, बाबा तुरंतनाथ, नागेश्वरनाथ, बाबा भोलेनाथ, सिद्धनाथ, दीनदयाल मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु जुटने लगे। श्रद्धालुओं ने पंचामृत, बेलपत्र, गन्ना रस, गंगाजल आदि से अभिषेक कर अक्षत, फल-फूल अर्पित किए।
विज्ञापन

बेहटागोकुल क्षेत्र के सकाहा स्थित श्रीशिव संकटहरण मंदिर पर जिले के साथ ही अन्य जनपदों के भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। पुजारी सूर्य कमल गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को पूजन-अर्चन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम के बाबा मंशानाथ शिव मंदिर पर भोर प्रहर से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना के लिए आने लगे। शिवभक्तों ने बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया।
मल्लावां के सुनासीरनाथ मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धानुसार बाबा का अभिषेक किया, वहीं गंगा स्नान कर आने वाले श्रद्धालुओं ने गंगाजल से अभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया। मेले की देखरेख सनासी प्रधान अनूप कुमार यादव ने की। मल्लावां में औघड़ नाथ, छोटा बड़ा शिवाला भगवंतनगर, हर्रैया मढि़या शिव मंदिर, गंजजलालाबाद के कपिलेश्वर मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया।
शाहाबाद नगर के नर्मदा टेड़ेश्वरनाथ शिव मंदिर पर शिव भक्तों की पूजा-अर्चना करने के लिए भीड़ रही। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने भी भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। रात में बाबा का शृंगार और सामूहिक आरती की गई।
हरपालपुर के सतौथा गांव के प्राचीन बाबा बंकेश्वर नाथ मंदिर पर मेला लगा। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। पुजारी सरोज बाबा ने पूजन-अर्चन कराया। सीएचसी के मंदिर में अधीक्षक डॉ आनंद पांडेय, डॉ. वंदना पांडेय ने रुद्राभिषेक किया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पाली के बिबियापुर के सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। नगर के पंतवारी देवी मंदिर, शिवाला आदि पर भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की।

--------
पुलिस सक्रियता पर भारी पड़े टप्पेबाज, मंदिर में लगे कैमरे भी बेअसर :
श्रीशिव संकटहरण मंदिर में भक्तों की भीड़ का टप्पेबाजों ने फायदा उठाया। मंदिर में पूजा के दौरान बेहटागोकुल निवासी राहुल की पत्नी रजनी गुप्ता के गले से करीब 10 ग्राम की सोने की चेन किसी ने पार कर दी। कानपुर निवासी अनिल की पत्नी जुगनी के गले से पांच पेंडल का मंगलसूत्र, हरदोई के सोहेल की पत्नी सीता का मंगलसूत्र, मानगढ़ निवासी विजेंद्र की पत्नी सुशीला देवी के कुंडल, शहर के नुमाइश चौराहा निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव की पत्नी सुनीता श्रीवास्तव की कान की बाली, फर्रुखाबाद के सरा गांव निवासी कौशल किशोर की पत्नी मंजू के कुंडल टप्पेबाजों ने पार कर दिए। मेला प्रभारी मुरली यादव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है मंदिर पहुंचकर मामले की जानकारी करेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed