फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Devotees gathered in the Kalash Yatra, devotional atmosphere

Hardoi News: कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ महौल

Fri, 08 Sep 2023 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the Kalash Yatra, devotional atmosphere
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माधौगंज/संडीला। श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में कलश के साथ महिलाएं चल रही थी, वहीं यजमान पोथी के साथ शामिल हुए। यात्रा से क्षेत्र का महौल भक्तिमय हो गया।
माधौगंज। नगर के बघौली मार्ग दौलतयारपुर तिराहा पर जय भोलेनाथ कांवड़िया कमेटी की ओर से श्री शिव महापुराण व सत्संग का आयोजन किया गया। जिसके तहत शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पोथी के साथ यजमान सरोज कुमार और उनकी पत्नी सरोजिनी के अलाव गांव की महिलाएं कलश के साथ शामिल हुई। कलश यात्रा बघौली मार्ग, किदवई नगर, नेहरू नगर, सुभाष नगर, गोखले नगर, सदर बाजार आदि मार्गो से होते आयोजन स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

संडीला में नगर के प्रभात फेरी मंदिर परिसर में शुक्रवार से 15 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के कार्यक्रम होगा। प्रथम दिन शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कथा वाचक अनूप कृष्ण दास ने कलशों का पूजन कराया। उसके बाद यात्रा प्रभातफेरी मंदिर से मुख्य मार्ग होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची। वहां से वापस प्रभात फेरी मंदिर आकर यात्रा ने विश्राम लिया। शाम व्यास ने कथा सुनाई। अनिल गुप्ता, अरविंद कुमार, नीतीश, सुधीर, श्रीकांत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed