फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Development work will gain momentum in Gram Panchayats with Rs 38.25 crore

Hardoi News: ग्राम पंचायतों में 38.25 करोड़ से रफ्तार पकड़ेंगे विकास कार्य

Sat, 02 Dec 2023 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Development work will gain momentum in Gram Panchayats with Rs 38.25 crore
हरदोई। जिले की ग्राम पंचायतें मालामाल हो गईं। देर से ही सही चालू वित्तीय वर्ष में आठ माह बीतने के बाद 1,293 ग्राम पंचायतों को 38.25 करोड़ का टाइड फंड जारी हुआ है। इससे गांवों में प्राथमिकता वाले विकास कार्य पहले कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को निर्माण कार्य के लिए विभिन्न मदों से राशि जारी की जाती है। चालू वित्तीय वर्ष में भारत सरकार की ओर से 15वें वित्त आयोग से टाइड फंड की मद में 38,25,89,592 रुपये जारी किए गए हैं। यह फंड ग्राम पंचायतों के खातों में सीधे जारी हुआ है। पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में ग्राम पंचायतों के लिए वास्तविक आवंटन की मद में 38,00 69,350 और पुनर्गठन मद में 25,20,242 रुपये जारी किए गए हैं। इससे गांवों में पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, खुले में शौच मुक्त से जुड़े काम कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत को नहीं मिली राशि
15वें वित्त आयोग के टाइड फंड से कुल बजट में से 70 प्रतिशत राशि ग्राम पंचायतों और 15-15 प्रतिशत राशि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत को जारी किए जाने की व्यवस्था है। पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में टाइड फंड में अभी जिला पंचायत और यहां की 19 क्षेत्र पंचायतों को राशि जारी किए जाने का ब्योरा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed