फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Development work in the old building collapse

विकास भवन में कामकाज रहा ठप

Thu, 11 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 11 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Development work in the old building collapse
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर बुधवार को जिले के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों ने तालाबंदी की। इस हड़ताल से विकास भवन, शिक्षा, रोडवेज समेत कई विभागों के कार्यालयों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारियों ने कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। इसके अलावा कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस हड़ताल से विभागीय कामकाज प्रभावित रहा।

विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर तीन दिवसीय हड़ताल के पहले दिन कई विभागों के कर्मचारी विकास भवन परिसर में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा देने, मकान किराया भत्ता, महंगाई भत्ता, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते विकास भवन, शिक्षा, रोडवेज समेत तमाम कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारियों की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। विकास भवन में पेंशन व अन्य फरियादियों को हड़ताल के चलते वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के बेसिक शिक्षा परिषद के हड़ताल में शामिल होने से यहां पर भी विभागीय कार्य प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने यहां पर तालाबंदी की। हालांकि बाद में अधिकारियों के समझाने के बाद ताला खोल दिया गया। इसके बाद कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए विकास भवन पहुंचे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों के आह्वान पर यहां के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते कर्मचारी कार्य से विरत रहे। चालक और परिचालक संघ के हड़ताल में शामिल न होने से यातायात प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास भवन परिसर में प्रदर्शन के दौरान परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, मनोज मिश्रा, राजकुमार कपिल, श्रवण कुमार मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा समेत तमाम लोगों ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इसके अलावा अमीन संघ ने राज्य कर्मचारियों के समर्थन में सदर तहसील में प्रदर्शन किया।  



इंसेट
शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पड़े रहे ताले
हरदोई। उप्र आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ के बैनर तले अधिकांश आंगनबाड़ी कार्यकत्री हड़ताल में शामिल हुई। शहरी क्षेत्र के लगभग सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी की गई। इस हड़ताल से हौसला पोषण योजना की शुरुआत पर असर नहीं हुआ। जिला प्रशासन की सख्ती के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहे। संघ की जिलाध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि पूरे जिले के नगरीय क्षेत्रों के 200 से अधिक केंद्रों पर तालाबंदी रही। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ जगहों पर सहायक आंगनबाड़ी कार्यकत्री अवकाश पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed