{"_id":"575865c24f1c1bca389c53f9","slug":"development-work-began-in-jmura","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमुरा में नहीं शुरू हुए विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमुरा में नहीं शुरू हुए विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
कार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। ग्राम पंचायत चुनाव हुए छह माह होने को हैं। जिले के अधिकतर गांवों में खाता संचालन शुरू होते ही विकास कार्य शुरू हो गए है। वहीं, टोडरपुर की ग्राम पंचायत जमुरा 11 सदस्यों की अनदेखी के चलते अब भी विकास के लिए तरसती नजर आ रही है। प्रधान ने डीएम को पूरी व्यथा बताते हुए खाते का संचालन जल्द से जल्द शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रधान बिट्टा ने बताया कि उनके गांव में निर्धारित समिति का गठन तक नहीं हो पाया है। ग्राम पंचायत में 15 वार्ड हैं। पहली बैठक से ही 11 सदस्यों ने राजनैतिक द्वेष भावना के चलते आना छोड़ दिया। अब तक तीन बैठकें बुलाई जा चुकी हैं। जिनमें लगातार इन लोगाें को बुलाया जा रहा है लेकिन नहीं आ रहे हैं। 11 अनुपस्थित लोगों में बिंद्रावती, रामपाल, रामलली, सलमा, लल्ला सिंह, मतलूक, बिटौली, समीम, अच्छन, कल्लू व यूसुफ लगातार बैठक ों से गायब हैं। जिसके चलते समिति का गठन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है और न ही खाते का संचालन हो पा रहा है।
विज्ञापन
कोई विकास कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं। जिसको देखकर ग्रामीण भी चुने गए प्रधान को गुस्से भरी नजरों से देखने लगे हैं। जिसके बाद प्रधान बिट्टा देवी ने जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय को पत्र देकर खाते का संचालन शुरू कराए जाने की मांग की है। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को इस ओर जांच कर समुचित कार्यवाई कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पांडे का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। शासनादेशों के अनुसार दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
सदस्यता हो सकती निरस्त
हरदोई। बताए गए नियमों की माने तो शपथ न लेकर बैठकाें से गायब रहने वाले सदस्य की सदस्यता को समाप्त की जा सकती है। इसके अलावा जितने शेष हैं उसी कोरम में खाता संचालन की अनुमति दी जा सकती है।