फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Details of the works commissioner holding Solicited

मनरेगा के कार्यों का आयुक्त ने मांगा ब्योरा

Fri, 10 Apr 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 10 Apr 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Details of the works commissioner holding Solicited

मनरेगा से विकास खंड बेहंदर की ग्राम पंचायत रसूलनुर

विज्ञापन
ब्रह्मनान में कराए गए कार्यों की जांच के निर्देश संयुक्त विकास आयुक्त ने दिए। प्रधान और सचिव पर मिलीभगत कर धनराशि के गबन करने की शासन को भेजी शिकायत पर संयुक्त विकास आयुक्त ने सीडीओ को एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

जिले में मनरेगा समेत सरकार की तमाम योजनाओं में घालमेल किया जा रहा है। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिवों की मिलीभगत से आए दिन विकास योजनाओं में घपलेबाजी की शिकायतें आ रही हैं। बेहंदर की ग्राम पंचायत रसूलपुर ब्रह्मनान में भी मनरेगा समेत तमाम योजनाओं में अनियमितता की शिकायत शासन से की गई।

जिसको उपायुक्त ग्राम्य विकास ने गंभीरता से लेते हुए जांच करने के निर्देश देकर अभिलेख तलब किए हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत के गोविंद प्रसाद ने ग्राम प्रधान व सचिव को आरोपित करते हुए सरकारी धनराशि में बंदरबांट करने, मानकों का उल्लंघन तथा मनरेगा में कोई कार्य न करवाकर फर्जी मस्टर रोल दिखाकर राशि हड़पने की शिकायत की।

इसके अलावा ग्राम समाज की भूमि को अवैध रूप से अपनी पत्नी, पुत्र, रिश्तेदारों और चहेते लोगों को आवंटित करने की शिकायत की। ग्राम्य विकास आयुक्त के निर्देश पर ही संयुक्त विकास आयुक्त प्रतिभा सिंह ने जिले में सीडीओ को पत्र जारी करते हुए आरोपों की जांच कराने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed