फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Departmental work mirror "darpan"

विभागीय काम का आइना है ‘दर्पण’

Wed, 11 Mar 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 11 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Departmental work mirror "darpan"

कर्मियों के देयकों, वेतन, मानदेय आदि के भुगतान में

विज्ञापन
होने वाले विलंब को रोकने एवं विभागीय कामकाज के सभी पटलों के कार्यों की आनलाइन मानीटरिंग को शुरू हुआ दर्पण कार्यक्रम अब कर्मियों के लिए विभागीय कामकाज का आइना बनेगा।

कर्मियों की वित्तीय संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए शुरू हुआ दर्पण कार्यक्रम को अब विस्तार दिया जा रहा है। राजस्व विभाग के बाद अब स्वास्थ्य विभाग को दर्पण से जोड़ने की तैयारी हो रही है। दर्पण कार्यक्रम सेवारत तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के मासिक वेतन, मानदेय, पेंशन, जीपीएफ एवं अन्य देयों के भुगतान की प्रक्रिया को आनलाइन मानीटरिंग करने का कार्यक्रम है।

प्रशासन की मंशा है कि कर्मियों के भुगतान से संबंधित पटल/कार्यालय की कार्यप्रणाली में शत प्रतिशत पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित होने के साथ ही कर्मियों को समय से देयकों का भुगतान दिलाना है। इसके लिए जिले की सरकारी वेबसाइट से दर्पण को लिंक किया जाएगा।

देयक भुगतान के लिए समय सीमा निर्धारित कर विभागों के पटलों के साथ ही कोषागार को भी कार्यक्रम से जोड़ा गया है। दर्पण के प्रभारी सुदेश शुक्ला ने बताया कि राजस्व विभाग को जोड़ा जा चुका है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जोड़ा जा रहा और आशा बहुओं को जोड़ने की तैयारी है।

इसके बाद सफाई कर्मियों सहित कई विभागों को दर्पण से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से कर्मचारियों के वित्तीय देयकों को लेकर सभी पटलों के कार्य आनलाइन है। कब किस पटल से क्या कार्य किया गया और कब भुगतान हुआ इसकी जानकारी आनलाइन रहेगी।

कार्यों में विलंब होने पर जवाब देना होगा कि आखिर विलंब क्यों हुआ। उन्होंने बताया कि डीएम रमेश मिश्रा के निर्देशन में चल रहे इस कार्यक्रम के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उधर, डीएम रमेश मिश्रा ने कर्मियों के देयकों का भुगतान समय से सुनिश्चित कराने को आनलाइन मानीटरिंग कार्यक्रम दर्पण शुरू कराने के साथ वित्तीय जांच समिति का भी गठन किया है।

यह समिति कर्मचारियों के देयकों के संबंध में आने वाली शिकायतों की जांच कर डीएम को रिपोर्ट भेजेगी और देयकों संबंधी शिकायतें सही पाने पर कार्रवाई की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed