{"_id":"e76801229f68b98dbece7ae80a13970d","slug":"dengue-sting-six-dead-the-department-said-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक: छह मरे, विभाग बोला दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक: छह मरे, विभाग बोला दो
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 20 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
जिले में डेंगू की चपेट में आने से करीब छह लोगों की मौत हो चुकी है और दो
विज्ञापन
दर्जन से अधिक चपेट में हैं। इनका आसपास के जनपदों में इलाज चल रहा है।
बावजूद इसके विभाग दो को ही डेंगू की बात मान रहा है। इसके अलावा विचित्र
बुखार की
चपेट में आने से करीब डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है और सौ से अधिक लोग चपेट में हैं। वहीं विचित्र बुखार से होने वाली मौत पर विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हैं। इससे जिले में रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है मगर जिम्मेदार मौन हैं।
शहर के मोहल्ला आलू थोक निवासी रामेंद्र मिश्र (33) पुत्र योगेंद्रनाथ मिश्र केे एक अक्तूबर को बुखार से पीड़ित होने पर परिजनों ने उसकी जांच लखनऊ में एक पैथालाजी में कराई। वहां डेंगू की पुष्टि हुई। उनकी नौ अगस्त को मौत हो गई।
पिहानी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खुर्मली निवासी नवी हसन (50) की डेंगू की चपेट में आकर दस अक्तूबर को मौत हो गई थी।
बुखार से इनकी जा चुकी जान
हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौधकपुर निवासी पुष्पा (30), लोनार थाना क्षेत्र के बरसोइया निवासी रामेश्वर (55), शिवराम सिंह (58), रेनू (28 ) माहेश्वरी मिश्रा (54), लोनार थाना क्षेत्र बड़ा पुरवा निवासी श्री पाल (60),जबर सिंह (58), बाबू सिंह (60), पिहानी कस्बा के सभासद मोईनुद्दीन उर्फ मैनू कुरैशी।
जांच की स्थिति
जिला अस्पताल में डेंगू की किट से 20 मरीजों की जांच की जा चुकी है। इनमें से एक में भी डेंगू के लक्षण नहीं मिले। अक्तूबर माह में जांच में बुखार की 132 जांच में 29 पाजिटिव मिले। वहीं मलेरिया की 37 जांच में एक पाजिटिव पाया गया। जबकि सितंबर में बुखार की 148 की जांच में 34 में बुखार के लक्षण मिले। मलेरिया की 72 में 12 में मलेरिया के लक्षण पाए गए थे।
वार्ड है पर इलाज नहीं
जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए वार्ड तो बनाए गए हैं लेकिन डेंगू के इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इससे मरीजों के लिए वार्ड अनुपयोगी साबित हो रहा है।
बुखार आने पर भर्ती मरीज
जिला अस्पताल में विचित्र बुखार से पीड़ित होने पर अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम शेखनपुर निवासी हीरा लाल (55) पुत्र सुंदर लाल, सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम देहलिया निवासी बृजेश (18) पुत्र खिलावन, सुरसा थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी प्रेमावती (65) पत्नी टीकाराम, तुर्तीपुर निवासी कृष्णा देवी (30) पत्नी श्री राम, देहात कोतवाली के कंडौहुना निवासी कृष्णपाल सिंह
(45) पुत्र सूबेदार, शहर कोतवाली के राधा नगर निवासी अरूण कुमार (32) पुत्र कौशल, हरपालपुर कस्बा निवासी फातिमा (16) पुत्री वहीर, शहर कोतवाली के राम नगर निवासी अरूण दीक्षित (37) पुत्र बाबू, हरपालपुर के कस्बा निवासी कंचन
(18) पुत्री हरि चरन, पाली के ग्राम गौरा निवासी राम कुमार (12) श्री पाल, देहात कोतवाली के खडेखड़ा निवासी सावित्री (40) पत्नी सतीश चंद्र शामिल है।
वर्जन
जिले में सिर्फ दो रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसकी रिपोर्ट स्वयं देखी थी। विचित्र बुखार के इलाज के लिए टीमें भेजी जा रही हैं। बुखार से मरने वालों की विषय में जानकारी नहीं है। जिला स्तर पर बुखार के इलाज की व्यवस्था है।-डा. रामगोपाल, सीएमओ