{"_id":"57f3f8034f1c1bc332270a5b","slug":"dengue-pihani-chairman-s-son-the-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिहानी चेयरमैन के बेटे को डेंगू, महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिहानी चेयरमैन के बेटे को डेंगू, महिला की मौत
अमर उजाला/हरदोई
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से मंगलवार को पाली की महिला की बरेली के अस्पताल में मौत हो गई, जबकि लखनऊ के अस्पताल में भर्ती पिहानी चेयरमैन के बेटे में डेंगू पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के 31 रोगी मिल चुके हैं जिसमें 11 की जान जा चुकी है। पिहानी नगर पालिका परिषद के चैयरमैन डा. सईद खां के बेटे सैफ (8) को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसका कस्बा के डाक्टरों से इलाज कराया जा रहा था। मंगलवार को सुबह से उसने कुछ खाया नहीं था, तथा चलने में भी परेशानी हो रही थी।
इसके चलते परिजन उसे लखनऊ ले गए। जहां पर एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। खून की जांच में सैफ को डेंगू होने की पुष्टि हुई। सैफ का इलाज चालू कराया गया है। बताते चलें कि इससे पहले जिले में बीएसए डा. मशीहुज्जमा के बेटे अहमद फरज, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुख सागर मिश्र, हरपालपुर सीएचसी अधीक्षक डा. आनंद पांडेय की पत्नी डा. वंदना पांडेय को डेंगू को जिला अस्पताल के पैथालाजी में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई थी।
पाली के आबिद नगर मोहल्ला निवासी शेरून जहां (23) शनिवार को बुखार की चपेट में आ गई थी। परिजनों ने उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसे डेंगू की पुष्टि हुई। महिला ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।