{"_id":"5dcc4dcc8ebc3e5b6d04f6c2","slug":"dengu-effected-165-people-in-city-hardoi-news-knp525629912","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू की मार, मरीज की संख्या 165 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू की मार, मरीज की संख्या 165 के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बदलते मौसम के साथ जिले में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में रोजाना 5-6 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या अब तक 165 के पार पहुंच चुकी है। अस्पताल में डेंगू वार्ड भी है लेकिन समुचित व्यवस्था न होने पर मरीज भर्ती नहीं हो रहे हैं।
जिला अस्पताल में जहां एक ओर बुखार रोगियों की संख्या में कमी आई है तो वहीं पैथालॉजी में जांच के बाद डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना लगभग 5-6 मरीजों में इसकी पुष्टि हो रही है। बुधवार को 50 जांचे हुईं, जिनमें पांच डेंगू के मरीज निकले। अस्पताल में डेंगू के मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्थाएं नहीं है। मरीज जांच तो यहां करा रहे हैं, लेकिन उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीएमएस डॉ. एसके शाक्य ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्थाएं है। वार्ड बनाया गया है, लेकिन मरीज वार्ड में भर्ती होने से कतरा रहे हैं।
मरीजों को मिल रहा रेफर का डोज
जिला अस्पताल में डेंगू रोगियों को उपचार मिलना आसान नहीं है। यहां जांच के बाद डॉक्टर भी उन्हें रेफर कर दे रहे हैं। जिससे मरीज निजी अस्पताल जा रहे हैं। अस्पताल की सेवाएं बदहाल साबित हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में स्टाफ तैनात नहीं
जिला अस्पताल के आई कक्ष में बना 10 बेड का डेंगू वार्ड खाली है। अभी तक वार्ड में एक दिन भी मरीज भर्ती नहीं हुए हैं। वार्ड बनाने के बाद अभी तक स्टॉफ की तैनाती नहीं की गई।