फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Demonstration against the increase in electricity rates

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 14 Apr 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 14 Apr 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the increase in electricity rates

बिजली की खरीद और वितरण में अनियमितता से दरों में

विज्ञापन
बढ़ोतरी करने का आरोप लगाकर सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में पावर कारपोरेशन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अव्यवस्था और कुप्रबंधन की जांच को सीएजी टीम से आडिट कराने की मांग की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम विजय गुप्ता को देते हुए विद्युत दरों पर लगाम लगाने की मांग की। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक शमशुद्दीन के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने पावर कारपोरेशन के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।

जिला संयोेजक ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में व्याप्त गड़बड़ी से ही प्रदेश में बिजली के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी मार आम आदमी को झेलनी पड़ रही है। तमाम हानियाेें को दिखाकर बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे, जबकि हानियों को कम करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।

कहा कि व्याप्त अव्यवस्था व कुप्रबंधन के कारण ही बिजली की खरीद और वितरण में अनियमितता हो रही है। जिसको लेकर जिम्मेदारों का उत्तरदायित्व निर्धारित करना जरूरी है। बताया कि कारपोरेशन वर्ष 15-16 में भी विद्युत दरों को बढ़ाने को विद्युत नियामक पर अवैधानिक दबाव डाल रहा है, जिस पर रोक लगाई जाए।

वहीं विद्युत नियामक द्वारा मांगी गई एटीसी लॉस और लाइन लॉस का ब्योरा देने में कारपोरेशन से आनाकानी की जा रही है। वीवीआईपी जिलाें में बेतहाशा विद्युत चोरी हो रही, जिस पर कारपोरेशन के अफसर पर्दा डाल रहे हैं। कहा कि आंकड़ों को मनमाने ढंग से पेश किया जाता है।

कहा कि कारपोरेशन उसके उत्पादन एवं वितरण कंपनियों के साथ निजी उत्पादन कंपनियों का आडिट भी कैग से कराया जाए। आप कार्यकर्ताओं ने तमाम अन्य बिंदुओं पर भी जांच की मांग करते हुए सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा है। इस दौरान राममूर्ति, सोमपाल, हरीराम, विनोद कुमार, बृज किशोर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed