फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   demonstration against cuts at Substation

कटौती के विरोध में राभा उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Wed, 09 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Wed, 09 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
demonstration against cuts at Substation

अघोषित बिजली कटौती को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने

विज्ञापन
मंगलवार को राभा सब स्टेशन पर प्रदर्शन करते हुए सुधार की मांग की। एसडीओ आदित्य कुमार व जेई हंसराज यादव के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शीघ्र सुधार न होने पर फिर वृहद स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी के साथ धरना खत्म किया।

जिला पंचायत सदस्य शरद कुशवाहा के नेतृत्व मेें राभा विद्युत उपकेंद्र पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुटे। धरना-प्रदर्शन करते हुए पब्लिक ने क्षेत्र में 17 से 20 घंटे तक की हो रही कटौती पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार कराने की मांग की। साथ ही राभा को पिहानी की लाइन से जोड़ने और जटपुरा गांव में तार चोरी के बाद ठप आपूर्ति को पुन: चालू कराने की मांग रखी गई।

इस दौरान वहां पहुंचे एसडीओ आदित्य कुमार व जेई हंसराज ने ग्रामीणों को बताया कि दो दिन से हो रही अतिरिक्त कटौती इमरजेंसी में की जा रही है। उन्होंने जल्द ही यह अतिरिक्त कटौती बंद होने का यकीन दिलाते हुए कहा कि वह तकनीकी दिक्कतों को भी खत्म कराने की बात करेंगे।

साथ ही क्षेत्र में और आपूर्ति के लिए भी लिखेंगे। जेई ने जटपुरा गांव में बंद सप्लाई शुरू कराने का नए तार का स्टीमेट भेज शीघ्र ही वहां नई लाइन से आपूर्ति शुरू कराने की बात कही। अफसरान के आश्वासन पर ग्रामीणों ने इस शर्त पर प्रदर्शन खत्म कर दिया कि शीघ्र सुधार न होने पर वृहद स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed