फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Demands on the performance of Kalktret

मांगों को लेकर किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 24 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 24 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Demands on the performance of Kalktret

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगे प्रतिबंध

विज्ञापन
को हटाए जाने की मांग सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की जनपदीय शाखा के पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया गया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह तोमर ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी समूह घ के कर्मचारियों की सीधी भर्ती की जाए तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगा प्रतिबंध तत्काल हटाया जाए।

उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी के पदों पर संविदा तथा आउट सोर्सिंग पर नियुक्तियां तत्क ाल बंद करने और अब तक संविदा व आउट सोर्सिंग के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों का ठेकेदारों से भुगतान न कराकर विभागों द्वारा भुगतान कराने सहित इन्हें नियमित कराए जाने की भी मांग महासंघ काफी समय से कर रहा है।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक तिवारी ने कहा कि नई पेंशन नीति एवं भविष्य निधि के शासनादेश का समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन एवं भविष्य निधि के शासनादेश को बहाल किया जाए। इस दौरान पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की तथा 22 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को सौंप कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में उक्त के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्त आयु 62 वर्ष करनेे, पूर्व माध्यमिक परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत स्नातक व परास्नातक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सेवारत प्रशिक्षण दिलाकर सहायक टीचर नियुक्त करने समेत कई मांगे शामिल हैं।

इस मौके पर जिला महामंत्री अखिलेश शुक्ला, नरेश चंद्र यादव, पूरन लाल, रामचरन, ब्रज किशोर यादव, उदयराज सिंह, अनवारूल हक, शेर मोहम्मद, राजेंद्र कुमार, मंशाराम, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed