फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Delhi dharna being accidental death of businessman

धरना देने दिल्ली जा रहे व्यापारी की हादसे में मौत

Fri, 18 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 18 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi dharna being accidental death of businessman
सराफा व्यवसायी प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। एक्साइड ड्यूटी के  विरोध में दिल्ली ्में आयोजित धरने में शामिल होने जा रहे व्यापारी की कार एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक व्यापारी की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


 एक्साइज ड्यूटी के विरोध में दिल्ली में आयोजित धरने में शामिल होने के लिए हरदोई के तमाम व्यापारी बुधवार शाम बस से रवाना हुए। व्यवसायी अनुज महेंद्रा अपनी मर्सिडीज कार से  प्रदीप मिश्रा, बबलू कपूर व संजीव रस्तोगी को लेकर निकले थे।
विज्ञापन


वे देर रात मथुरा एक्सप्रेस वे पर पहुंचे थे कि अचानक कार का टायर फट गया और कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में प्रदीप मिश्रा (50) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कार चला रहे अनुज महेंद्रा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। संजीव रस्तोगी व बबलू कपूर को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद पीछे से व्यापारियों से भरी बस पहुंची। बस सवारों ने घायल कार सवारों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को व्यापारी का शव घर पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed