फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   D.El.Ed trainees will assess schools through the Nipun Lakshya app.

Hardoi News: निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से डीएलएड प्रशिक्षु करेंगे विद्यालयों का आकलन

Thu, 15 Jan 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed trainees will assess schools through the Nipun Lakshya app.
हरदोई। प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के निपुण आकलन के लिए डीएलएड प्रशिक्षु निपुण लक्ष्य एप-3.0.0 उपयोग में लाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से एप के नवीन वर्जन पर आकलन की व्यवस्था दी गई है। महानिदेशक मोनिका रानी ने एप के नवीन वर्जन पर फरवरी माह तक निपुण आकलन करा लिए जाने की अनिवार्यता दी है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से डीएलएड प्रशिक्षुओं को निपुण लक्ष्य एप-3.0.0 के माध्यम से विद्यालयों के आकलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पहल के तहत प्रशिक्षु विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जाकर शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता का मूल्यांकन करेंगे। निपुण लक्ष्य एसेसमेंट से विद्यालयों की वास्तविक स्थिति सामने आती है।
विज्ञापन

निपुण लक्ष्य आकलन के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा को मजबूत किए जाने का काम किया जा रहा है। निपुण लक्ष्य आकलन की जिम्मेदारी डीएलएड प्रशिक्षुओं को सौंपी गई है। इसके लिए निपुण लक्ष्य एप-3.0.0 दिया गया है। एप के संचालन और आकलन प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में दिलाया जा चुका है। विद्यालयों के आकलन का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाएगा और इसकी रिपोर्ट सीधे विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों का निपुण लक्ष्य आकलन कराया जाना है। निपुण लक्ष्य आकलन की प्रक्रिया और ऑनलाइन रिपोर्ट फीड किए जाने का डीएलएड प्रशिक्षुओं को डायट में प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रशिक्षुओं को यह भी बताया गया कि विद्यालय की परिधि में आने पर ही एप खुलेगा। -दिलीप शुक्ला, जिला समन्वयक प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed