{"_id":"6acbd278f2d6ac3aec0a8785","slug":"delays-plague-services-for-three-days-passenger-trains-add-to-the-woes-hardoi-news-c-213-1-hra1025-158255-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीन दिन से लेटलतीफी की मार, पैसेंजर ट्रेनों ने बढ़ाई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीन दिन से लेटलतीफी की मार, पैसेंजर ट्रेनों ने बढ़ाई मुश्किल
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। समय पर स्टेशन पहुंचने के बाद भी यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
बालामऊ, शाहजहांपुर और लखनऊ की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों के हालिया दिनों के आंकड़े बताते हैं कि इनकी समयबद्धता में लगातार समस्या बनी हुई है। इसका सबसे ज्यादा असर उन यात्रियों पर पड़ रहा है जो रोजमर्रा के काम, नौकरी, पढ़ाई और जरूरी कार्यों के लिए इन ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं। 10 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 54329 बालामऊ से शाहजहांपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन हरदोई स्टेशन पर अपने निर्धारित समय शाम 6:50 बजे से ढाई घंटे की देरी से पहुंची। इससे पहले नौ अक्तूबर को भी यह ट्रेन दो घंटे आठ मिनट और आठ अक्तूबर को भी एक घंटे 41 मिनट की देरी से पहुंची थी।
लगातार तीन दिनों तक हुई देरी ने इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। इसी तरह डाउन ट्रेन संख्या 54330 शाहजहांपुर से बालामऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी समय पर नहीं चल सकी। 11 को यह ट्रेन दो घंटे 31 मिनट वहीं, 10 को एक घंटे 18 मिनट व नौ अक्तूबर को एक घंटे 24 मिनट की देरी से हरदोई स्टेशन पहुंची। लखनऊ से शाहजहांपुर की ओर जाने वाली अप पैसेंजर ट्रेन संख्या 54337 की स्थिति भी यात्रियों के लिए राहत देने वाली नहीं रही। 10 अक्तूबर को ट्रेन एक घंटे 33 मिनट, नौ अक्तूबर को तीन घंटे 34 मिनट और आठ अक्तूबर को 37 मिनट की देरी से हरदोई स्टेशन पहुंची।