फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Degree College Director arrested for flirting

छेड़खानी के आरोप में डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर गिरफ्तार

Thu, 22 Jun 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई Updated Thu, 22 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Degree College Director arrested for flirting
प्रतीकात्मक - फोटो : Amar ujala
संडीला। डीवीएम डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा के विरुद्ध कॉलेज की एक छात्रा ने योगाभ्यास के समय छेड़खानी करने एवं धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल का कहना है कि गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को डिग्री कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया गया था। योगाभ्यास के दौरान डायरेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बीटीसी की एक छात्रा को प्रधानाचार्या के कक्ष में बुलाया। छात्रा का आरोप है कि डायरेक्टर ने उसे सामने वाली कुर्सी पर बैठाया और अश्लील हरकत करने लगे। डॉयरेक्टर नशे की हालत में थे। उस समय वह वहां से चली गई और योग करने लगी।
विज्ञापन

 
दोपहर में एक बार फिर उसे व उसकी दो सहेलियों को अपने कक्ष में बुलाया और छेड़खानी करने लगे। उन्होंने अश्लील शब्द कहे। कहा कि तुम्हारा भविष्य सुधार देंगे। इस पर लड़कियों ने शोर मचाया और उनके कक्ष से बाहर आ गईं। छात्राओं ने प्रधानाचार्या से इस मामले की शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई तवज्जो नहीं दिया और चुप रहीं। यह बात छात्राओं ने अपने सहपाठियों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी छात्र व छात्राओं ने हंगामा काटा। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल उमाशंकर उत्तम डायरेक्टर आशीष मिश्रा को नशे की हाल में उठाकर थाने लाए और हवालात में बंद कर दिया। कोतवाल ने बताया कि डायरेक्टर को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जाएगा। छात्रा ने उन पर अवैध रूप से धन उगाही के भी आरोप लगाए हैं। छात्रा की तहरीर पर आरोपी डायरेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed