{"_id":"609428978ebc3eadd3369901","slug":"death-youth-drowned-hardoi-news-temple-lake-hardoi-news-knp6270905160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के सरोवर में नहा रहा युवक डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के सरोवर में नहा रहा युवक डूबा, तलाश जारी
विज्ञापन
संडीला। कस्बा स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में बने तालाब मेें नहा रहा युवक गहरे पानी में जाने पर डूब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाल डालकर व गोताखोरों की मदद से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला।
गुरुवार शाम कस्बा स्थित शीतला मामा मंदिर परिसर में बने सरोवर में स्नान करने उतरा युवक गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। युवक को डूबते देख तालाब के आस पास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
सूचना मिलने के बाद कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पास ही सीढ़ियों पर युवक के रखे कपड़ों में मिले सामान व दस्तावेज के जरिये युवक की पहचान किए जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
साथ ही जाल डलवाकर व गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू करा दी, देर शाम युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।