{"_id":"609811208ebc3ed1e55654f1","slug":"death-teenager-river-drowned-hardoi-news-hardoi-news-knp627437427","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया किशोर डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया किशोर डूबा, मौत
विज्ञापन
पाली। दोस्तों के साथ गांव के किनारे से निकली गर्रा नदी मेें नहाने गया अतरजी गांव निवासी किशोर नहाते वक्त पानी में डूब गया। आस पास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला।
आनन फानन में उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया।
पाली थाना क्षेत्र के अतरजी गांव निवासी प्रशांत उर्फ छोटू (17) रविवार सुबह दोस्तों के साथ गांव के किनारे गर्रा नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने पर वह डूबने लगा। उसके साथ नहा रहे दोस्तों ने उसे डूबते
विज्ञापन
देखा शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर आ गए और उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दीं। ग्रामीणों ने किसी तरह प्रशांत को बाहर निकाल लिया, लेकिन उसकी तबियत बिगड़ गई।
इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए कस्बा के एक क्लीनिक पर लेकर गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रशांत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता श्याम बाबू तिवारी व परिजनों ने बताया कि प्रशांत तीन भाई बहनों में मंझला था। वह 11वीं का छात्र था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।