{"_id":"5801264a4f1c1b6752291da2","slug":"death-of-pregnant-bump-loader","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से गर्भवती की मौत की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से गर्भवती की मौत की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
accident
सांडी। थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी महिला गुरुवार देर रात पति से झगड़कर मायके जा रही थी। सैदापुर के पास टेंपो से उतर कर पैदल चलते समय लोडर की टक्कर से उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी रामबाबू की पत्नी सोने (27) को छह माह का गर्भ था। गुरुवार शाम किसी बात को लेकर उसका पति रामबाबू से विवाद हो गया था। सोने का मायका थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव में है। पति से झगड़ा करने के बाद सोने टेंपो से मायके जा रही थी।
विज्ञापन
हरदोई सांडी रोड पर सैदपुर गांव के सामने वह टेंपो से उतर कर पैदल जा रही थी। इसी दौरान हरदोई की तरफ से आए लोडर ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले गए। जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन