फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Death of person injured in accident

Hardoi News: दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

Sun, 07 Apr 2024 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 07 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Death of person injured in accident
हरदोई। बीती 25 मार्च को मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति की रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बोझवापुरवा मजरा म्यूना महेशपुर निवासी चंदिका (50) हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर कसरावां के पास बनी एक फैक्टरी में काम करता था।
बीती 25 मार्च को वह काम करने के बाद साइकिल से वापस घर जा रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर फर्दापुर के पास पीछे से आई बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी थी।
गंभीर रूप से घायल चंदिका को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। रविवार को परिजन चंद्रिका को लेकर वापस घर आ रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी शांती देवी और चार पुत्र हैंं। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पतल प्रशासन की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed