{"_id":"65e75c35147a2b5d2005b0f0","slug":"death-of-old-woman-injured-in-accident-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111505-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दुर्घटना में घायल वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दुर्घटना में घायल वृद्धा की मौत
Tue, 05 Mar 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। लगभग 10 दिन पहले हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर दो वाहनों की भिड़ंत में घायल बुुजुर्ग महिला की घर पर ही उपचार के दौरान मौत हो गई।
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कीर्तियापुर चौड़ाराय निवासी रावेंद्र सिंह 10 दिन पहले अपनी पत्नी रामदेवी (70) पुत्र रामबरन सिंह, पौत्र वीर सिंह आदि के साथ अयोध्या जाने के लिए जीप से निकले थे। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर जगदीशपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आई कार से उनकी भिड़ंत हो गई थी।
घटना में रामदेवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिला अस्पताल से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिजन रामदेवी को फर्रूखाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। यहां तीन दिन बाद उन्हें घर ले जाने की सलाह दी गई थी। परिजन रामदेवी को घर ले आए थे और घर पर उपचार करा रहे थे। सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)