फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   death of friends in accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
death of friends in accident
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत - संडीला कोतवाली क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा संवाद न्यूज़ एजेंसी संडीला। संडीला-अतरौली मार्ग पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला की मोर्चरी में रखवा दिया। शव के पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुल्हेखेड़ा निवासी लालता प्रसाद (31) पुत्र विश्राम खेती करते थे। वह गांव निवासी अपने दोस्त घुन्नी (18) पुत्र गनेशी के साथ रविवार शाम खेत के किनारे लगाया जाने वाला कंटीला तार लेने के लिए बाइक से संडीला गए थे। तार न मिलने पर दोनों रात में वापस जा रहे थे। संडीला-अतरौली मार्ग पर संडीला कोतवाली क्षेत्र में ग्राम मोहम्मदपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी ।घटना में बाइक सवार लालता प्रसाद और घुन्नी की मौके पर ही मौत हो गई ।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया ।संडीला कोतवाली के उपनिरीक्षक सुखराज सिंह ने बताया कि शव के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed