{"_id":"63c5e8969955e7ee57a6dd62835f0822","slug":"death-of-dubious-married-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 14 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में सोमवार
विज्ञापन
को संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत हो गई। वह कमरे में फंदे से लटकी
मिली। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी चंकी उर्फ संजीव की पत्नी पुनीता(26) सोमवार को कमरे में फंदे पर लटकती मिली। ससुरालीजन आनन फानन मेें उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे।
मृतका के पिता रामरूप ने बताया कि उन्होंने छह साल पहले बेटी की शादी संजीव से की थी। पुनीता व संजीव की दो बेटियां हैं। बेटियों को लेकर ससुरालीजन आए दिन पुनीता को मारते पीटते थे। उन्होंने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुनीता की मौत हैंगिंग से होना बताया गया है।