फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   death of cold

ठंड से हुई मौत के बाद छात्र सुपुर्द-ए-खाक

Thu, 25 Dec 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 25 Dec 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
death of cold

विकलांग आवासीय कैंप मेें ठंड से मौत के बाद यामीन का

विज्ञापन
शव घर आते ही परिजनों में मातम छा गया। यामीन के पढ़ लिख कर किसी काबिल होने की उम्मीदें सजाए गरीब परिवार को उसकी मौत से गहरा सदमा पहुंचा है। गुरुवार को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में यामीन को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

ज्ञात हो कि समेकित शिक्षा के अंतर्गत विकलांग बच्चों को प्रशिक्षण के लिए हरदोई शहर के सिनेमा रोड पर चल रहे कैंप में मूक बधिर पिहानी के मोहल्ला लोहानी निवासी यामीन (14) पुत्र नगद अली को दो दिन पहले ही ठंड से बीमार होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

बीती शाम उसकी मौत हो गई। गरीबी की स्थिति में जीवन यापन कर रहे उसके परिवार में इस हादसे को लेकर मातमी माहौल छाया है। पिता नगद अली ने बताया कि उनके दो ही पुत्र है। बड़ा पुत्र यासीन मेहनत मजदूरी के जरिए मुश्किल से ही अपने परिवार को पाल रहा है। ऐसे उनके परिवार का जीवन कठिन हो गया।

वह खुद अब काम के लायक नहीं रहे। इससे उन्होंने सरकारी योजना से लाभान्वित होने को मूक बधिर बच्चे यामीन को प्रशिक्षण को भेजा था, पर जिम्मेदारों की लापरवाही ने परिवार की उम्मीद यामीन को उनसे छीन लिया। पांच लड़कियाें में उन्हें अभी भी दो का विवाह करना है और कोई पूंजी भी नहीं है। ऐसे में उनके परिवार को यामीन से बड़ी उम्मीदें थीं जो यामीन के साथ ही खत्म हो गईं हैं।

शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। गुरुवार को दोपहर की नमाज के बाद यामीन की नमाजे जनाजा पढ़ी गई और उसे रामलीला रोड स्थित ब्रिस्तान मेें दफन कर दिया गया। लोगों ने यामीन के परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed