फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Death of an old man sleeping in the verandah, accused of murder

Hardoi News: बरामदे में सो रहे वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 09 Dec 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 09 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Death of an old man sleeping in the verandah, accused of murder
फोटो-28- घटना स्थल पर जांच करती फील्ड यूनिट की टीम। संवाद
विज्ञापन

फोटो-32- कल्लू (फाइल फोटो)। स्रोत : परिजन
क्रासर-----------
- कासिमपुर थानाक्षेत्र के जरियारी गांव की घटना, फील्ड यूनिट ने लिए नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहंदर। जरियारी गांव में घर के बाहर बरामदे में सो रहे वृद्ध का शव रविवार सुबह चारपाई पर मिला। वृद्ध के मुंह से खून बह रहा था, जबकि शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं दिखे। पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल की और नमूना लिए।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के जरियारी गांव निवासी कल्लू (70) गांव में ही खेती-किसानी करते थे। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात खाना खाने के बाद कल्लू घर के बाहर बरामदे में सो गए। रविवार सुबह राम खेलावन ने देखा कि पिता चारपाई पर मृत पड़े हैं। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक के बड़े पुत्र राम लखन ने पुलिस को सूचना दी। कासिमपुर प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बताया कि वृद्ध मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक के पुत्र ने तीन लोगों पर पिता को मार डालने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आरोपी पक्ष से चल रही रंजिश
मृतक कल्लू के पुत्र रामस्वरूप और एक आरोपी के बीच करीब दो साल से रंजिश चल रही है। दो साल में तीन बार दोनों के बीच मारपीट भी हुई। दोनों पक्षों से मुकदमा भी लिखा गया था। 16 जुलाई को भी विवाद हुआ था। इसमें दूसरे पक्ष की तहरीर पर रामस्वरूप सहित तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed