फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Death of a young man drowning

मछली पकड़ने गए युवक की डूबकर मौत

Sat, 20 May 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 20 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man drowning
river death - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। गर्रा नदी में दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गए युवक की कुंडे में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तीन घंटे बाद कुंडे से निकलवाया। परिजनों ने किसी आरोप से इनकार किया है।

विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के भरखनी निवासी हरिनाथ का बेटा रजनीश (20) दोस्तों के साथ शुक्रवार को बाबरपुर गांव के निकट गर्रा नदी में मछली पकड़ने गया था। उसके साथ में छोटा भाई रूपक (12), व गांव के ही रिषी, उनका बेटा कुलदीप, रवींद्र, सूरज व किरन पाल भी गए थे। सभी गर्रा नदी में जाल डालकर मछली पड़क रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान रजनीश कुंडे में चला गया । उसे तैरना नहीं आता था। वह डूबने लगा। अन्य लोग उसे बचाने का प्रयास करते। इससे पहले ही छोटा भाई रूपक उसे निकालने के लिए नदी में कूदा। रूपक को भी तैरना नहीं आता था। वह भी डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों ने जब तक रूपक को बाहर निकाला। तब तक रजनीश डूब गया। इस दौरान शोर मचाने पर आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे बाद रजनीश को बाहर निकलवाया। उसकी मौत हो गई थी। परिजन मौके पर पहुंचे।  एसओ सत्यप्रकाश ने बताया कि परिजनों ने किसी आरोप से इनकार किया है। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed