{"_id":"577d4cba4f1c1be42f7f9ce0","slug":"death-in-accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में एक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के लुधौरा गांव निवासी कल्लू उर्फ मनोहर (35) पुत्र मुन्नू लाल नाई का काम करता था। पड़ोस के गांव मीनापुर निवासी छोटकौनू ने अपनी पुत्री की शादी रहिमाबाद थाना क्षेत्र के रामपुर टेढ़वा में तय की।
विज्ञापन
मंगलवार को छोटकौनू का पुत्र विवेक और कल्लू बाइक से बहन बिट्टी की लगन पहुंचाने जा रहे थे। भरावन के पास अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में कल्लू और विवेक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कल्लू को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसकी रास्ते मेें मौत हो गई। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
वहीं, अरवल थाना क्षेत्र के हन्नामऊ निवासी नेकराम (40) पुत्र राम करन सड़क हादसे में घायल हो गया। बुधवार को वह घर से पैदल सांडी बाजार जा रहे थे। सांडी तिराहा के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन