फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body thrown after killing teenager

किशोर की हत्या करके शव फेंका

Fri, 23 Oct 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown after killing teenager
हरदोई के हरपालपुर लापता किशोर की नृशंस हत्या कर शव फेंका फोटो-32-भीम की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। बीती 17 अक्तूबर से लापता अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम नदना निवासी किशोर का क्षत-विक्षत शव गांव में ही ज्वार के खेत में गुरुवार को पड़ा मिला। हत्या बेहद नृशंस तरीके से की गई। चप्पलों और कपड़ों से शव की शिनाख्त हुई। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के ताऊ ने दो लोगों पर फिरौती के लिए अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम नदना निवासी भीम (15) पुत्र स्व. मोतीलाल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। 17 अक्तूबर को घर से देर शाम गांव स्थित एक दुकान पर नमकीन खरीदने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। 20 अक्तूबर को भीम के ताऊ जगदीश ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार शाम गांव के ही दिनेश अपने खेत में ज्वार की फसल देखने के लिए गए थे। इसी दौरान खेत के बीच उन्हें किशोर का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

शव के कई टुकड़े कर दिए गए थे। इस पर उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। भीम के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और वहां पड़ी चप्पलों और बनियान से शव की शिनाख्त कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में मां रजनी के अलावा पांच भाई-बहन हैं। पिता मोतीलाल की मौत चार वर्ष पहले बीमारी के कारण हो गई थी। दो बीघा कृषि योग्य भूमि ही मृतक के परिवार के पास है और उसका बड़ा भाई मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के ताऊ जगदीश ने गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ साथ फर्रुखाबाद निवासी एक व्यक्ति पर भी फिरौती के लिए अपहरण करने के बाद हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव यादव मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जांच की। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

भीम की हत्या इतने नृशंस तरीके से की गई, कि उसका शव गठरी में बांधकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक मौके से भीम के 14 दांत टूटे हुए मिले, जिससे लगता है कि हत्या से पहले उसकी जमकर पिटाई की गई थी। पिटाई की पुष्टि इस बात से भी होती है कि मौके पर भीम की 32 हड्डियां भी मिलीं। पैर का पंजा भी काट कर कुछ दूरी पर फेंक दिया गया था। जहां पर शव मिला, उससे कुछ दूरी पर उसके बाल भी पड़े मिले। लगता है कि हत्या से पहले मुंडन भी किया गया था। पैंट की जेब से 40 रुपये बरामद होने की जानकारी भी पुलिस ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed