फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mutilated body of girl found in sugarcane field in Hardoi, fear of murder after rape

Hardoi: गन्ने के खेत में युवती का क्षत विक्षत शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 01 Jan 2023 04:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Jan 2023 04:41 PM IST
सार

टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ कस्बे में गन्ने के खेत में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव कई दिनों पुराना है, जिसे जानवरों ने काफी कुछ खा लिया है।

विज्ञापन
Mutilated body of girl found in sugarcane field in Hardoi, fear of murder after rape
घटनास्थल पर जांच करते एएसपी व सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के थाना टड़ियावां क्षेत्र में  गोपामऊ रोड पर एक ईंट भट्ठे के निकट चकरोड किनारे गन्ने के खेत में युवती की हत्या कर शव फेंक दिया गया। शनिवार सुबह खेतों की ओर गए लोगों को शव पड़ा दिखा, तो पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

जानकारी पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह व सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी मौके पर पहुंचकर पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। शनिवार सुबह लखनऊ निवासी राशिद खान के गन्ने के खेत में एक 18 वर्षीय युवती का शव पड़ा था। लोगों के मुताबिक युवती का शव क्षत विक्षत अवस्था में था।
विज्ञापन

उसके शरीर पर कपड़े भी खुले हुए थे। इससे लोगों में यह भी चर्चा है कि यह शव कई दिन पुराना है। युवती का शव मिलने की जानकारी होते ही क्षेत्र के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच की। वहीं फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद, तो नहीं की गई हत्या
गन्ने के खेत में युवती के शव देख हर किसी की जुबान पर बस एक ही चर्चा थी कि युवती की हत्या से पहले दुष्कर्म तो नहीं किया गया है। हालांकि संबंधित अधिकारी अभी इस बात से पूरी तरह से चुप्पी साधे हैं।

गन्ने के खेत में कैसे पहुंची युवती
पुलिस पूरे मामले में आसपास के लोगों से बात कर जानकारी जुटा कर रही है। वहीं पहचान के लिए डीसीआबी कार्यालय के माध्यम से आस पास के जनपदों से जानकारी जुटाई जा रही है। गन्ने के खेत तक पहुंचने व मौत की वजह आदि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

सरखना गांव के पास खेत में युवती का शव मिला है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। शव कई दिन पुराना है। जानवरों ने काफी कुछ खा लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। पूरे मामले में जांच की जा रही है।  -राजेश द्विवेदी, एसपी, हरदोई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed