फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of youth who went to Delhi with friend found on railway track

Hardoi News: दोस्त के साथ दिल्ली गए युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Fri, 17 May 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth who went to Delhi with friend found on railway track
बेहटा गोकुल। लखनऊ दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में मंगलवार को मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक बिहार के बेगूसरॉय जनपद का रहने वाला था और दिल्ली से वापस गांव जा रहा था।
विज्ञापन

बिहार बेगूसरॉय जनपद के थाना नागकोठी अंतर्गत महेशवारा निवासी अमरदीप (21) बेगूसरॉय जनपद के मंदौर में स्थित एक डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी था। उसके पिता फूलचंद्र के मुताबिक अमरदीप नौ मई को बिना कुछ बताए घर से चला गया था।
विज्ञापन

12 मई को उसने बताया कि गांव निवासी युवक उसे जबरन अपने साथ दिल्ली ले आया है। दिल्ली में उसे मानसिक विक्षिप्त (पागल) बताकर हत्या करना चाहता है। इसके बाद अमरदीप वापस गांव जाने के लिए ट्रेन से निकला। साथ गया युवक भी उसके साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलचंद्र के मुताबिक मंगलवार की शाम को साथ गए युवक ने फोन कर बताया कि हरदोई जिले में कहीं पर अमरदीप ट्रेन से गिर गया है, आकर दिखवा लें। बृहस्पतिवार को हरदोई पहुंचे पिता ने पुलिस से संपर्क कर मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता अगर कोई तहरीर देंगे तो मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed