फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of youth found hanging outside the village

गांव के बाहर फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

Thu, 31 Dec 2020 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging outside the village
ौटो-11- कृष्ण कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
पचदेवरा। शाम से लापता माननगला गांव निवासी युवक का शव गुरुवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम माननगला निवासी कृष्ण कुमार उर्फ मल्हू (24) पुत्र स्वर्गीय गोपाल अग्निहोत्री बुधवार की शाम सात बजे घर से निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ से चादर के सहारे फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कृष्ण कुमार तीन भाइयों में छोटा था, वह अविवाहित था। भाई ब्रजेश ने बताया कि कृष्ण कुमार खेती आदि के काम में परिजनों का हाथ बंटाता था। बुधवार की शाम वह बिना कुछ बताए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। कृष्ण कुमार ने खुदकुशी क्यों की, परिजन इस बारे में कुछ भी नहीं बता सके। सूचना मिलने पर सीओ शाहाबाद राकेश वशिष्ठ व एसओ पचदेवरा विवेक कुमार मौर्या मौके पर पहुंच गए और जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed