फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of young man found on the noose, accused of murder

Hardoi News: युवक का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Sun, 23 Apr 2023 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found on the noose, accused of murder
मल्लावां (हरदोई)। गंजजलालाबाद गांव में शनिवार को युवक का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला और कार्रवाई शुरू की। इधर, युवक के भाई ने तीन माह पहले हुए विवाद में मारपीट करने वाले पांच युवकों पर रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गंजजलालाबाद निवासी अजय तिवारी (45) पांच भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। बड़े दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि दो बड़े भाई दुल्लर व लालन परिवार सहित उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कस्बे में रहते हैं। अजय की मां एक सप्ताह पूर्व बांगरमऊ चली गई थी। घर में अजय अकेले ही थे।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर बाद घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची तो कमरे में हुक के सहारे बनाए गए फंदे से अजय का शव लटका हुआ था। जांच के दौरान पुलिस को दरवाजे के पास खून मिला है। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, गांव पहुंचे अजय के भाई ने गांव के पांच लोगों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर दी है। उसका कहना है कि तीन महीने पहले गांव में रास्ते को लेकर इन लोगों से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में अजय की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को लटका दिया गया है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिन पहले वारदात होने की आंशका
लोगों में चर्चा है कि जिस तरह से शव से बदबू आ रही थी। इससे लोगों का अनुमान है कि दो से तीन दिन पूर्व की वारदात होनी चाहिए। घटनास्थल पर मिला खून व मौके की अन्य हकीकत हत्या की हकीकत को बयां कर रही है। वहीं हत्या को लेकर पुलिस वजह तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed